Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाल सभा एवं बसन्त पंचमी उत्सव का हुआ आयोजन

जिल के निकटवर्ती ग्राम बेलनगंज (बून्दी) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 9 फरवरी शनिवार को बसंत पंचमी उत्सव एवं बाल सभा का आयोजन किया गया।
प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की बालिकाओं ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वन्दना के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन बालिका विमला मीना ने किया।

Celebration Bal Sabha Basant Panchami Festival
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार नागर ने प्राचीन काल से ही बसन्त पंचमी को ज्ञान और कला की देवी माँ सरस्वती का जन्मदिवस माना जाता है तथा भारतीय इस दिन माँ शारदे की पूजा कर उनसे और अधिक ज्ञानवान होने की प्रार्थना करते हैं। विद्यालय के अध्यापक छाजूलाल वर्मा, महेश कुमार वैष्णव, बीएड इन्टर्न खेलन्ता मीना, ऐरन्ता मीना, लवकुश मीना आदि ने विद्यार्थियों को बसन्त पंचमी व सरस्वती जयन्ती के बारे में बताया साथ ही बाल सभा आयोजन के उद्देश्य एवं रूपरेखा रखी। विद्यालय के बालक बालिकाओं ने इस दौरान प्रार्थना, देश भक्ती गीत, भजन, कविता एवं प्रेरक प्रसंग आदि के माध्यम से ज्ञानवर्धक जानकारियां दी। कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद वितरण किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !