राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची में 10 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल खींवसर से प्रत्याशी होंगे।

वहीं भोपालगढ़ से पुखराज गर्ग, परबतसर से लच्छाराम बडारड़ा, कोलायत से रेवतराम पंवार, सहाड़ा से बद्रीलाल जाट, मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी, सरदारशहर से लालचंद मूंड, सांगानेर से महेश सैनी, बायतू से उम्मेदाराम बेनीवाल व जोधपुर (शहर) से डॉ. अजय त्रिवेदी आरएलपी प्रत्याशी होंगे। वहीं इससे पहले 26 अक्टूबर को हनुमान बेनीवाल और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन कर सबको चौंका दिया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया