Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज के नेतृत्व में छाण एवं बहरावण्डा खुर्द में निकाला फ्लैग मार्च

मध्यप्रदेश सीमा पर पालीघाट पुलिस एवं आबकारी चैक पोस्ट का किया निरीक्षण

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज रूपिंदर सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ खण्डार विधानसभा क्षेत्र के गांव छाण, बहरावण्डा खुर्द में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च छाण ग्राम में मस्जिद से प्रारम्भ होकर सब्जी मण्डी, मुख्य बाजार, राजीव सेवा केन्द्र विद्यालय होते हुए पुलिस चौकी तक तथा बहरावण्ड़ा खुर्द में राजीव सेवा केन्द्र से शुरू होकर आबादी कस्बे से होते हुए, मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैंड, सीएचसी तक निकाला गया।

 

पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को पूर्ण निष्पक्षता, स्वतंत्रता, भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकालने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त फ्लैगमार्च से आम मतदाता के मन में मतदान करने का आत्मविश्वास पैदा होता है।

 

Under the leadership of Inspector General of Police, Bharatpur Range, flag march was taken out in Chhan and Baharwanda Khurd

 

उन्होंने कहा कि फ्लैगमार्च से फोर्स को भी क्षेत्र की जानकारी मिलती है। उन्होंने सभी सीआरपीएफ जवानों से क्षेत्र के लैंडमार्कस का भली प्रकार से ज्ञान प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि मतदान के दौरान उन्हें किसी प्रकार की अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर वे तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर चुनाव को आदर्श आचार संहिता की पालना कराते हुए शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में प्रशासन की सहायता कर सकें। इस दौरान उन्होंने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावण्डा खुर्द स्थित संवेदनशील मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया।

 

उन्होंने इसके पश्चात मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित पालीघाट पुलिस एवं आबकारी चैक पोस्ट को जाकर वाहनों की चैकिंग भी की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला, जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी खण्डार विधान सभा बंशीधर योगी, पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार डोरिया, सीआरपीएफ कमाण्डेंट श्यामसुन्दर, तहसीलदार खण्डार धर्मेन्द्र तसेरा, थानाधिकारी दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !