Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अधिक से अधिक मतदान करवाने के लिए श्रमिकों को दिलाई शपथ

निर्वाचन विभाग की ओर से चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार इनदिनों लोकतंत्र के पर्व 25 नम्बवर को होने वाले विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष एवं भयमुक्त तथा मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला के आदेशानुसार शनिवार को खण्डार विकास अधिकारी आदेश कुमार मीना एवं मनरेगा प्रभारी सुरेश अग्रवाल के निर्देश पर ग्राम पंचायत छाण में पंचायत कार्मिकों की ओर से नवीन तलाई डिजाइन कार्य रोशन सेठ के प्लॉट के पास छाण महात्मा गांधी रोजगार गारंटी (मनरेगा) कार्यस्थल पर नियोजित श्रमिकों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान की शपथ दिलाई। कार्यस्थल पर नियोजित श्रमिकों से कार्यरत मेट धन्नालाल बैरवा ने कहा की भारतीय लोकतंत्र विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है।

 

Oath administered to workers to ensure maximum voting in sawai madhopur

 

चुनाव में बिना किसी भय और लालच के मतदान करें विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। कार्यस्थल पर कार्यरत सहायक मेट सुनीता गुर्जर ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा की लोकतांत्रिक देश में मतदान बहुत अहमियत होती है तथा लोकतंत्र को बेहत्तर बनाने के लिए मतदान जरूरी होता है उन्होंने कहा की हमें मताधिकार का प्रयोग परम कर्तव्य से साथ करना चाहिए।

 

साथ ही उपस्थित श्रमिक मतदाताओं से कहा की अपने पड़ोसी, रिश्तेदार, परिचितों को जागरूक के करके मतदान तिथि को घर से मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करने की बात की गई।इस दौरान करीम, कांता देवी, मौसमी देवी सहित कई श्रमिक मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !