Sunday , 8 March 2026
Breaking News

महाविद्यालय में व्हीकल डे साइकिल रैली का हुआ आयोजन 

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज सोमवार को इको- क्लब एवं एनएसएस के तत्वावधान में नो व्हीकल डे के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियो को बताया कि सड़क पर वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण वाहन प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा हैं। वाहन प्रदूषण के प्रभाव से पृथ्वी पर रहने वाले प्राणी बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी बहुत सारी समस्याएं पैदा हो रही हैं। इससे हमारे आस-पास के पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इको- क्लब के संयोजक डॉ. रोमिला कर्णावट एवं डॉ. प्रेम सोनवाल ने बताया कि वाहनों को चलाने के लिए ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ईंधन के रूप में पेट्रोल या डीजल के दहन से पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है। ये हानिकारक गैसें कार्बन मोनोऑक्साइड, असंतुलित गैसोलीन, सीसा, नाइट्रोजन ऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, आदि वायुमंडल में फैल जाती हैं और शुद्ध वायु को प्रदूषित करती हैं जिससे वायु प्रदूषण होता है।

 

Vehicle Day Cycle Rally organized in the PG college Sawai Madhopur

 

इसके कारण ग्लोबल वार्मिंग, एसिड रेन एवं ओजोन परत आदि की समस्याएं जन्म ले रही हैं। वायु प्रदूषण के दुष्परिणामों के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के लिए आज महाविद्यालय में नो व्हीकल डे मनाया गया जिसके तहत महाविद्यालय प्राचार्य, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वयं से यह मुहिम प्रारंभ करने के लिए साईकिल चलाकर प्रेरित किया ताकि विश्व में यह संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे। इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफ़ेसर एसपी नापित ने हरी झंडी दिखाकर रैली को प्रारंभ किया। इस रैली में संकाय सदस्य प्रोफसर दुलारी राम मीना, डॉ. मोहम्मद शाहिद जैदी ,एन. एस. एस. अधिकारी डॉ. प्रियंका सैनी, मनीषा कुमारी शर्मा. मनमोहन शर्मा, शकील अहमद, शैतान मल जाट, कुंजीलाल मीना, धर्मेन्द्र कुमार मीना, छात्र दीपेंद्र राजावत , अंकित, अमन, बुद्धि प्रकाश, गौरव, विकास केरोल आदि ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !