Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

17 हजार के नकली नोट व हथियार किए जब्त, महिला सहित 3 गिरफ्तार

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पकड़ा, चुनाव और त्योहार में नकली नोट चलाने की थी तैयारी

अजमेर जिला पुलिस ने गत मंगलवार को कार्रवाई करते हुए महिला सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 500 रुपए के 34 नकली नोट और एक देशी पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में नकली नोटों को विधानसभा चुनाव और त्यौहार में चलने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा अजमेर दक्षिण सीओ रामचंद्र चौधरी के द्वारा किया गया। सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया कि मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की सफेद कलर की कार में दो युवक एक युवती सहित भारी मात्रा में नकली नोट और हथियार लेकर जनाना अस्पताल की तरफ जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चूनाराम जाट के द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस की स्पेशल और अलवर गेट थाना टीम के द्वारा थाने के बार नाकाबंदी की गई। इसी दौरान एक कार को रुकवा कर तलाशी ली गई। कार में दो युवक और एक महिला सवार थे। जिनसे पूछताछ की गई तो वह पुलिस को देखकर घबरा गए।

 

17 thousand rupees fake notes and weapons seized in ajmer

 

जिनकी तलाशी ली गई तो 500-500 के नोट बरामद हुए। जिन्हें अच्छे से चेक किया गया व बैंक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर चेक करवाया तो उक्त तीनों के पास से 500 के 34 नोट नकली और एक देशी पिस्तौल मय मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ की तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जिला नागौर निवासी विजय सांसी पुत्र हस्तीमल सांसी, जिला झुंझुनूं निवासी रविंद्र सिंह पुत्र तेजपाल सिंह सहित अजमेर निवासी वर्षा पुत्री स्वर्गीय कानजी को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के द्वारा की जा रही है। सीओ चौधरी ने बताया कि आरोपी विजय सांसी, रविंद्र सिंह सहित वर्षा से नकली नोट और अवैध देशी पिस्तौल के संबंध में पूछताछ की गई तो नकली नोट मेड़ता निवासी विष्णु नायक व जोधपुर निवासी रामनिवास से प्राप्त करना बताया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नकली नोटों को विधानसभा चुनाव और आगामी त्यौहार के मौके पर बाजार में चलाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !