Sunday , 7 June 2026
Breaking News

साध्वी अनादि सरस्वती ने छोड़ा भाजपा का साथ, थामा कांग्रेस का दामन 

अजमेर की साध्वी अनादि सरस्वती भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई। नाराज साध्वी अनादि सरस्वती ने भगवा का चोला त्याग कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम  लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साध्वी अनादि सरस्वती को कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कराई। जयपुर स्थित वॉर रूम में साध्वी ने सदस्यता ग्रहण की।

 

बुधवार को साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को अपना त्याग पत्र सौंपा। जिसमें साध्वी अनादि सरस्वती ने लिखा था कि वो अपरिहार्य कारणों के चलते भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रही है।

 

Sadhvi Anadi Saraswati joins Congress

 

जयपुर के कांग्रेस वॉर रूम में साध्वी अनादि सरस्वती ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि साध्वी अनादि सरस्वती भाजपा से बुरी तरह से नाराज थी। साध्वी अनादि सरस्वती बोली काम करना और प्रचार करने में अंतर और धर्म की पहचान कर्म से है। कांग्रेस साध्वी आनंदी सरस्वती को अजमेर नॉर्थ सीट से दे सकती है मौका, वहां पर लंबे समय से बीजेपी के वासुदेव देवनानी ने खूंटा गाड़ रखा है।

 

पहले साध्वी अनादि सरस्वती अजमेर उत्तर से भाजपा की दावेदार मानी जा रहीं थी। लेकिन बाद में बीजेपी ने उनका टिकट काट कर उनकी जगह वासुदेव देवनानी को अजमेर उत्तर से अपना उम्मीदवार घोषित किया। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने अजमेर उत्तर से किसी भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

 

यह भी पढ़ें:- #BreakingNews “हाथ के साथ राजस्थान का एक भगवा चेहरा, साध्वी आनंदी सरस्वती करेंगी कांग्रेस ज्वॉइन”

 

हाथ के साथ राजस्थान का एक भगवा चेहरा, साध्वी आनंदी सरस्वती करेंगी कांग्रेस ज्वॉइन

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !