मित्रपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 66 हजार रूपये जप्त किए है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए जिला हाजा में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कार्यवाही के तहत सीताराम प्रजापत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौंली व मीना मीना वृत्ताधिकारी वृत्त बौंली सवाई माधोपुर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी बालकृष्ण के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को मध्यनजर रखते हुए नाकाबंदी के दौरान थाना मित्रपुरा के सामने वाहनों की चैकिंग एवं तलाशी करते हुए गत 02.11.2023 को 66 हजार रुपये मिले।

हेमराज पुत्र हजारीलाल निवासी हुकण थाना चाकसू जिला जयपुर द्वारा अपने पास रखी राशि के बारे में कोई संतोषप्रद जबाव नहीं देने एवं राशि संदिग्ध परिस्थितियों में पाई जाने पर कुल नगदी 66 हजार रूपये को सीआरपीसी में जप्त किया गया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बालकृष्ण, एएसआई बत्तीलाल, शिशराम कांस्टेबल, चेतनराम कांस्टेबल, हेतराम कांस्टेबल, संजय कांस्टेबल, मनोज कांस्टेबल, पूरण सिंह कांस्टेबल, रामकुंवार कांस्टेबल, हुकमाराम कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया