भारतीय क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल से पहले बेहद बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर और चोटिल हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं। हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ चोट लगी थी, जिसके बाद से वो एक भी मैच आगे नहीं खेल पाए।

एनसीए में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब बोर्ड ने ये कंफर्म कर दिया है कि पंड्या इस वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। पंड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया में जगह मिली है, प्रसिद्ध ने उन्हें रिप्लेस किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया