Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राष्ट्र निर्माण में मां की भूमिका पर मातृ सम्मेलन का हुआ आयोजन

चौथ का बरवाड़ा कस्बे में उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में राष्ट्र निर्माण में मां की भूमिका विषय पर मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अनेन्द्र सिंह आमेरा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई पूर्व जिला परिषद सदस्या सीमा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्या मंदिर में जो प्रयास किए जाते हैं वह सराहनीय हैं। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए बद्रीलाल शर्मा (वरिष्ठ स्वयं सेवक एवं अध्यक्ष केशव गौशाला भगवतगढ़) ने कहा कि प्रारंभ से ही आदर्श विद्या मंदिर में शिशु के सर्वांगीण विकास हेतु 12 आयामों के माध्यम से अध्ययन कराया जाता है।

 

Mother's conference organized on mother's role in nation building

 

बालिका शिक्षा के विषय में शर्मा ने कहा कि समाज में सभी प्रकार की कुरीतियों को दूर करने हेतु बालिका शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्र निर्माण हेतु शिवाजी, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसे राष्ट्रीय सपूतों का जन्म भारत की गोद में ही संभव हो सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंध समिति अध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा समाज में नारी के महत्व को बताया। इस अवसर पर विद्यालया प्रबंध समिति व्यवस्थापक शंकरलाल सैनी, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, जिला संस्कार केंद्र प्रमुख महेंद्र वर्मा, प्रधानाचार्य रमेश चंद शर्मा सहित सभी आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !