Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दौसा में हुआ दर्दनाक हादसा, पुल से नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरी सवारियों से भरी बस, 4 की मौ*त, 35 लोग घायल

दौसा:- राजस्थान के दौसा जिले में करीब देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौ*त हो चुकी है। वहीँ 35 लोह घायल हुए है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वहीँ करीब 8 घायलों को गंभीर स्थिति में जयपुर रैफर किया गया है।

 

Tragic accident in Dausa, bus full of passengers broke railing of bridge and fell down on the railway track 4 died 35 people injured

 

जानकरी के अनुसार दौसा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतगर्त आज सुबह एनएच 21 (NH-21) पर जिला कलेक्ट्रेट के समीप बने रेलवे ओवर ब्रिज से रैलिंग तोड़कर एक निजी स्लीपर कोच बस करीब 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौ*त हो गई। जबकि 35 लोग घायल है।

 

 

हादसे का कारण बस चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हादसे के दौरान बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। सूचना मिले के बाद जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद बचाव और राहत कार्य शुरू किए गए।

 

 

हादसे में सभी मृ*तकों की हुई पहचान:-

हादसे में शामिल सभी मृ*तकों की पहचान हो गई है। मृ*तकों में चंद्रशेखर पुत्र मिश्रीलाल और पत्नी रश्मि निवासी नसीराबाद, नंदराम पुत्र तिकुड़ा महावर, शक्ति कॉलोनी, गंगापोल जयपुर व एक मृतक चांदना प्रमाणिक नादिया पं बंगाल शामिल है। वहीं बस में सवार करीब 35 घायलों में से 8 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया है। घायलों में करीब आधा दर्जन बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद प्रशासन ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक फिर से चालू करवाया है।

 

 

 

सड़क हादसा देर रात करीब सवा 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर हुआ:-

जानकारी के अनुसार भीषण सड़क हादसा देर रात करीब सवा 2 बजे नेशनल हाईवे-21 पर हुआ। बस हरिद्वार से जयपुर की तरफ जा रही थी। सवारी बस अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग तोड़ती हुई पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे की सूचना जैसे ही रेलवे कंट्रोल रूम को मिली तो तत्काल जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग की अप और डाउन ट्रेक पर ट्रेनों का संचालन बन्द करवाया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !