Sunday , 7 June 2026
Breaking News

महाशिवरात्रि मेले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित

महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट शिवालय, शिवाड़ में 3 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव 2019 मेले की प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पारम्परिक भव्यता से मेला आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए गये।
बैठक में जिला कलेक्टर ने मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में दी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने तथा पूरे मनोयोग के साथ मेले को सफल बनाने में सहयोग देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

mahashivratri preparations meeting district collector ghushmeshwar shivar temple
जिला कलेक्टर ने जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियन्ता को मेले के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा इसके लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने, ढीले तारों को ठीक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मेले के दौरान पेयजल की व्यवस्था हेतु अधीक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी को निर्देश दिए। इसी प्रकार सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में समुचित पुलिस जाब्ता लगाने एवं पूर्ण व्यवस्थाएं करने के निर्देश पुलिस उपाधीक्षक को दिए।
मेले के दौरान पर्याप्त चिकित्सकों तथा चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था हेतु सीएमएचओ को निर्देश दिए। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों के नहीं रहने की शिकायत की जांच करने तथा उन्हें मुख्यालय पर रहने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मेले के दौरान एंबुलेन्स एवं दमकल की व्यवस्था के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी प्रकार खाद्य निरीक्षकों की ड्यूटी लगाकर निरंतर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच एवं सेंपल लेने के निर्देश दिए गए। जिला परिवहन अधिकारी को मेले के दौरान ओवरलोडिंग नहीं हो, इसके लिए टीमें लगाने एवं कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं शिवाड के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसों का संचालन करने के निर्देश रोडवेज डिपो मेनेजर को दिए। जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए गए कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रेलवे को मेला स्पेशल ट्रेन चलाने एवं ईसरदा स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव के संबंध में डीआरएम को लिखने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत एवं शिवाड मंदिर ट्रस्ट द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम चौथ का बरवाड़ा राहुल सैनी एवं सहायक मेला मजिस्ट्रेट तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा होंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को क्षेत्र की सड़कों के खड्डे आदि भरवाने सहित अन्य निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम महेन्द्र लोढा, एसडीएम चौथ का बरवाड़ा राहुल सैनी, एसडीएम सवाई माधोपुर लक्ष्मीकांत कटारा, शिवाड घुश्मेश्वर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा, सरपंच शिवाड सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !