रवांजना डूंगर में निकाला फ्लैग मार्च

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर थाना रवांजना डूंगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं स्वतंत्रता पूर्वक कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर व निर्वाचन अधिकारी सवाई माधोपुर सुरेश कुमार ओला एवं हर्षवर्धन अगरवाला पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला हाजा के आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर रखते हुए आज शुक्रवार को थाना रवांजना डूंगर अन्तर्गत ग्राम हिन्दवाड़ा, दौलाड़ा, चितारा, रामपुरा, डांगरवाड़ा, लहसोड़ा में थानाधिकारी गोपाल राम मीना मय जाप्ता मय सीआरपीएफ के अधिकारी व कर्मचारियो के साथ में फ्लैग मार्च किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया