जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने किया प्राथमिक सदस्यता से निलंबन
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. किरोड़ीलाल मीना के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के कारण भाजपा, युवा मोर्चा पदाधिकारी और पार्षद की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त की है।
जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने बताया कि पार्टी के विरोध में कार्य करने वालों में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पंकज जैन, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त सिंह राजावत, जिला उपाध्यक्ष अनूप गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज जैमिनी, बजरिया मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सैन, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मीणा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री विक्की राजवंशी, पूर्व मंडल मंत्री रवि शर्मा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ संयोजक हरीश कप्तान, पार्षद चंदन सिंह नरूका शामिल है। इन सभी का जिलाध्यक्ष दीक्षित ने प्रदेश के निर्देशन पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबन किया है और उनकी सदस्यता समाप्त की है।