बालोतरा के पचपदरा रोड़ के पास बुधवार को बोलेरो गाड़ी और बस के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो कैंपर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे बस बालोतरा से जोधपुर की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी ओर बोलेरो कैंपर जोधपुर से बालोतरा की तरफ आ रही थी, तभी पचपदरा रोड़ शनि देव मंदिर के पास तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो कैंपर को टक्कर मार दी। हादसे में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को बालोतरा जिला अस्पताल पंहुचाया, जहां उसका उपचार जारी हैं। सुचना मिलने पर बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साईड में करवाया। जिससे हाईवे पर लगा जाम खुला।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया