Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दौसा में जेपी नड्डा ने भरी हुंकार: कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, वंशवाद और भाजपा का मतलब है विकास, युवाओं को हक दिलाना

राजस्थान में चुनावी बिगुल बजने के बाद अब बड़े नेताओं के आने का सिलसिला जारी हो गया। इसी कड़ी में आज गुरुवार को दौसा जिले के महवा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा की। जेपी नड्डा ने भाजपा विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का मतलब है भ्रष्टाचार, वंशवाद और भाजपा का मतलब है विकास, युवाओं को हक दिलाना और राजस्थान का विकास।

 

महवा की धरती से घाटा मेहंदीपुर बालाजी को प्रणाम करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुजर्गों के पैसे खाने का काम किया है। कांग्रेस के नेता जनेऊ धारी होने की बात कहते हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को यह भी नहीं पता कि जनेऊ किधर से पहनी जाती है। जेपी नड्डा ने आमजन को विश्वास दिलाता हुए कहा की आप हमारी सरकार बनाओ प्रत्येक भ्रष्टाचारी को जेल भेजने का काम मैं करूंगा।

 

BJP National President JP Nadda's roar in Dausa, Rajasthan

 

राजस्थान आज रेप के मामले में नंबर वन होने से शर्मशार हैं। अब समय आ गया है आपको इस घोटाले की सरकार को जड़ उखाड़ फेकों है। आने वाली 25 नवम्बर को भाजपा को वोट राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनाओं। आप इनकी गारंटियों की बातों में मत आना। ये वहीं हैं लोग जिन्होंने कभी किसानों से कर्जा माफ करने का वादा भी किया था। जेपी नड्डा ने कहा की हमारा मकसद केवल किसी को विधायक बनाना नहीं है। बल्कि हमारा मकसद है इनके माध्यम से दौसा का विकास हो और यहां के विधायक आपकी आवाज बनें ना की दबाएं। आपको तय करना पड़ेगा कि कौन रक्षक है और कौन भक्षक। कौन आपकी रक्षा करता है और कौन आपके हकों पर डाका डालता है।

 

कांग्रेस अंधेरा लाती है। वहीं भाजपा सौभाग्य योजना और उजाला योजना से आपको अंधकार से दूर करती है। कांग्रेस आपको गरीबी की तरफ धकेलती है। वहीं पीएम मोदी देश की 80 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन देते हैं और साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालकर विकास की ओर लेकर चलते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !