Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विधायक प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क में लगाया जोर

विधानसभा चुनाव 2023 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जैसे जैसे मतदान की तिथि 25 नवम्बर नजदीक आती जा रही है सभी प्रत्याशी अधिक से अधिक मतदाताओं से सम्पर्क के लिए अपना सारा जोर जनसम्पर्क में लगा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सूरवाल, खिरनी, भाड़ोती, मलारना चौड़, कुंडेरा, खाट, पढ़ाना, मैनपुरा के मुख्य बाजार में जाकर उनके 25 नवम्बर को कमल के फूल पर बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

 

MLA candidates put emphasis on public relations in sawai madhopur constituency

 

इसी प्रकार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मुकेश भूप्रेमी ने मलारना स्टेशन, बिलोली, कोथाली, श्यामोली, रघुवंटी, डांडा, सांकड़ा, हरिरामपुरा आदि में बदलाव के लिए जनसंपर्क करके आप के चुनाव चिन्ह झाड़ू में मतदान करने की अपील की। इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी आशा मीणा ने कुतलपुरा जाटान, रेलवे काॅलोनी शिव मंदिर, टीआरडी काॅलोनी, नाथ मोहल्ला, मीना ग्वाड़ी, ब्रह्मपुरी, अम्बेडकर नगर, रैगर मोहल्ला, रामदेवजी मंदिर, विज्ञान नगर, पटेल नगर, आदिनाथ नगर, अनाज मण्डी, विनोबा बस्ती, नीम चौकी, डूंगरपाड़ा, मिर्जा मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला आदि में जनसम्पर्क किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !