Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली वोटर स्लिप मिलना हुई शुरू, 10 लाख 15 हजार 653 मतदाता करेंगे मतदान

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सवाई माधोपुर जिले के मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली वोटर इन्फॉरमेशन स्लिप मिलना शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि जिले में 25 नवंबर को होने वाले चुनाव में 10 लाख 15 हजार 653 मतदाताओं को क्यूआर कोड वाली वोटर स्लिप का वितरण किया गया। जिसके स्कैन करते ही उनकी जानकारी के साथ ही विधानसभा क्षेत्र और मतदान केन्द्र की जानकारी मिल जाएगी। जिससे मतदाताओं को मतदान केन्द्र खोजने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

 

निर्वाचन विभाग का 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगों की  होम वोटिंग की सुविधा के बाद क्यूआर कोड वाली वोटर स्लिप पहली बार दी गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक परिवार को पॉकेट गाइड भी दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत वोटर स्लिप निर्वाचन विभाग की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रदान की गई थी।

 

Distribution of voter slips with QR code started to voters in sawai madhopur

 

यहां से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओ के माध्यम से घर-घर वितरित करवाई गई। बीएलओं द्वारा वोटर इन्फॉरमेशन स्लीप सही वोटर्स को मिल रही है या नहीं इसका सत्यापन भी किया जा रहा है। स्लिप पर मतदाता का नाम, फोटो की जगह क्यूआर कोड, हेल्पलाइन नंबर, मतदान केन्द्र की जानकारी, सूची में नाम कौन से नंबर पर है, आदि की जानकारी अंकित है। पर्ची के साथ 12 तरह के दस्तावेजों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पासपोर्ट सहित 12 तरह के दस्तावेजों में से एक ले जाना अनिवार्य है।

 

क्यूआर कोड वाली पर्ची जारी करने का मकसद चुनाव में पारदर्शिता और मतदाताओं को घर बैठे मतदान के लिए जानकारी देना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा में कुल 10 लाख 15 हजार 653 मतदाता है। जिसमें पुरूष मतदाता 5 लाख 42 हजार 308, महिला मतदाता 4 लाख 73 हजार 334, सर्विस वोटर्स 868, विशेषयोग्यजन मतदाता 9 हजार 825, ट्रांसजेण्डर 11 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के 18 हजार 757 मतदाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !