Sunday , 8 March 2026
Breaking News

किसान नेता रामपाल जाट कांग्रेस में हुए शामिल

जो खेत को पानी और फसल के दामों की बात करेगा किसान उसी के साथ – रामपाल जाट 

जयपुर: किसान नेता रामपाल जात ने आज गुरुवार को पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रामपाल जाट को दुपट्टा पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

 

 

Farmer leader Rampal Jat joined Congress in jaipur rajasthan

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की, “चाहे स्वतंत्रता से पूर्व बारदोली सत्याग्रह हो या वर्तमान में तीन काले कानूनों का विरोध कांग्रेस सदैव ही किसानों के हित में खड़ी रही है। राजस्थान एम.एस.पी पर कानून बनाने की ऐतिहासिक गारंटी दे रही है। किसान नेता रामपाल जाट का कांग्रेस से जुड़ना निश्चित ही हमारे इन कदमों को गति प्रदान करेगा। पार्टी परिवार में आपका सहृदय स्वागत है।”

 

 

 

सदस्यता ग्रहण करने के बाद रामपाल जाट ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून घोषित करने से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों को पर्याप्त सिंचाई, पानी और फसल के उचित दाम को लेकर दोनों ही पार्टियों के सामने अपनी बात रखी थी। मेरी बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी हुई थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों के घोसना पत्र हमने पढ़े है।

 

 

भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को लेकर गोल मोल बातें लिखी है। लेकिन कांग्रेस ने किसानों के हित में घोषणा पत्र में स्पष्ट शब्दों में अपनी बात लिखी है। ईआरसीपी के मुद्दे पर भी भाजपा ने कोई साफ विजन नहीं रखा। पहली ही लाइन में केंद्र के सहयोग से लेकर करने की बात लिखी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस योजना को अपने खर्चे पर इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश की बात कही है।

 

 

 

ईसीआरपी के मुद्दे पर किसानों को जितना पीने का और सिंचाई का पानी चाहिए, उन मापदंडों पर केंद्र सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। मैं भाजपा में भी काम कर चुका हूं, लेकिन किसान वर्ग का प्रतिनिधित्व करता हूं। जो पार्टी किसानों के हित में काम करेंगी, उसको समर्थन देंगे। किसानों के प्रति वादा देखकर इस बार प्रदेश का किसान कांग्रेस को वोट करेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !