Thursday , 23 April 2026
Breaking News

दो लाख विद्यार्थी परिजनों को करेंगे मतदान के लिए प्रेरित 

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए विद्यार्थियों के माध्यम से उनके दादा-दादी, माता-पिता, चाचा-चाची, मामा-मामी, नाना-नानी, भाई-भाभी, पड़ोसियों सहित अन्य परिजन जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हैं और जिनका मतदाता सूची में नाम है उन्हें उनके मत का महत्व बताते हुए मतदान दिवस को मतदान करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत करीब दो लाख से अधिक विद्यार्थियों को गुरूवार को प्रार्थना-सभा में शपथ दिलाकर उन्हें उनके परिजनों को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिस प्रकार से करीब 4 माह से स्वीप गतिविधियां हैला ख्याल, रंगोली, रैली, वॉकथॉन, दौड़, निबंध एवं स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रत्येक मतदाता को लोकतंत्र में उसके मत का महत्व बताते हुए प्रेरित किया जा रहा है। इसी प्रकार कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे इसी उद्देश्य से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द प्रसाद बंसल को जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत करीब 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 23 नवंबर को आयोजित होने वाली प्रार्थना सभाओं में शपथ दिलाकर उनके परिजनों को मतदान कराने के निर्देश प्रदान किए गए हैं।

 

Two lakh students will motivate their families to vote in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सभी मतदाताओं को लोकतंत्र में उनके मत की महत्ता बताते हुए उनकी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सवाई माधोपुर को मतदान प्रतिशत राजस्थान का अग्रणी जिला बनाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिलचीपुर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को लोकतंत्र में प्रत्येक मत की महत्ता बताते हुए उनके परिजनों को मतदान कराने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मतदाताओं के मत से ही उनका प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा पहुंचता है और विधान बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिससे प्रदेश और जिले का विकास को गति मिलती है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा, कृषि तथा अवसंरचनाओं के क्षेत्र प्रदेश में जिला अग्रणी बनता है।

 

बच्चों ने ठाना है माधोपुर को जीताना है:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिस प्रकार से बदलेगा माधोपुर अभियान चलाकर सवाई माधोपुर का कायाकल्प किया गया है उसी प्रकार जिले के बच्चों के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए उन्हें मतदान करवाकर सवाई माधोपुर की जो छवि राजस्थान के कम मतदान प्रतिशत वाले जिलों में बनी हुई है उसे बदलकर माधोपुर को राजस्थान के अग्रणी मतदान प्रतिशत वाला जिला बनाकर जीताना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !