जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार ने आज गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश ओला के निर्देशन से साहू नगर स्थित विद्यालय में पहुंच कर मतदान प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश प्रदान किए। प्रशिक्षण प्रभारी प्रतिहार ने मतदान दल वानगी स्थल पर बैठक व्यवस्था, माइक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया