Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीसीपीएनडीटी कार्यशाला में दिलाई मतदान करने की शपथ

पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के अंतर्गत क्षमता संवर्धन कार्यशाला कार्यक्रम में बेटी अनमोल है, मुखबिर प्रोत्साहन योजना एवं मतदान करने की शपथ दिलवाई गई।

पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के अंतर्गत क्षमता संवर्धन कार्यशाला कार्यक्रम में जिले के समुचित प्राधिकारीगणों, पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों के स्वामी, कार्यरत चिकित्सक गणों को डॉ. धर्मसिंह मीना जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले में लिंग चयन करने वालों अथवा करवाने वालों के खिलाफ पुख्ता सूचना 104/108 टोल फ्री नंबर,व्हाट्सएप नंबर 9499997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटीजयपुरएटजी मेल डॉट कॉम के माध्यम से देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख की प्रोत्साहन राशि देने के बारे में अवगत कराया।

 

 

Oath to vote administered in PCPNDT workshop in sawai madhopur

 

 

आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) द्वारा बेटी अनमोल है, बेटी बचाओ अभियान के साथ – साथ पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 के कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए रिकॉर्ड कीपिंग करने लिंग चयन नहीं करने, बेटा – बेटी एक समान भावना रखने के बारे में समझाया गया। कार्यक्रम में डॉ. कैलाश चंद सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वयं का वोट देने के साथ – साथ अन्य को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ दिलवाई गई।

 

 

 

कार्यक्रम में डॉ. धर्म सिंह मीणा जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. कैलाश चंद सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक), डॉ. अश्वनी सक्सेना प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर, डॉ.रुक्मकेश मीना ,जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.अमित गोयल जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ. अनिल जेमिनी उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य), आशीष गौतम कैस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) सहित जिले के पंजीकृत केंद्रों के स्वामी एवं चिकित्सकगण इत्यादि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !