Saturday , 7 March 2026
Breaking News

चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशी के जीत के दावों की चर्चा के दौरान मारपीट, शांति भंग में 7 गिरफ्तार

जिला मुख्यालय पर मानटाउन थाना पुलिस ने चुनावी चर्चा के दौरान अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के दावों की चर्चा करने के दौरान मारपीट करने पर 7 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि गत 28 नवम्बर को बरवाड़ा रोड़ पर फायरिंग की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि फायरिंग जैसी घटना नहीं हुई है। चुनावी परिणामों में अपने-अपने पक्ष के जीतने के दावे को लेकर आपस में विवाद हुआ था। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरवाड़ा रोड़ अम्बेडकर कॉलोनी में यह लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद चुनाव में कौन जीतेगा कौन हारेगा इस पर विवाद हो गया। गाली गलौच करने लग गये व एक दुसरे के मारपीट भी करने लगे। आमजन ने पुलिस को सूचना दी कि खैरदा में बरवाड़ा रोड़ पर फायरिंग की घटना हो गई।

 

Fighting while discussing the claims of victory of their respective candidates in the elections

 

इस पर शांति भंग करने के आरोप में मानसिंह पुत्र बाबूलाल मीना निवासी बिलोपा, रूकमकेश पुत्र हनुमान मीना निवासी बसों थाना मलारना डूगंर, विनोद राव पुत्र रामसहाय राणा निवासी कोडाई थाना बौंली, विकाश पुत्र गिर्राज बैरवा निवासी जीवद थाना बाटोदा, प्रेमराज पुत्र बुधालाल मीना निवासी विलोना थाना मण्डावरी जिला दौसा, पृथ्वीराज पुत्र रामधन बैरवा निवासी जीवद थाना बाटोदा जिला गंगापुर सिटी तथा रवि पुत्र कैलाश चन्द मीना निवासी विलोना थाना मण्डावरी जिला दौसा को सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना व अवैध कार्यों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। आमजन से अपील है कि आदर्श आचार संहिता की पालना करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !