Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मतगणना के संबंध में अभ्यर्थियों के साथ बैठक हुई आयोजित

विधानसभा आम चुनाव 2023 की मतगणना के संबंध में राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के मतों की गणना 3 दिसम्बर, 223 को प्रातः 8 बजे से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में होगी। सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिलों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में के लिए आवंटित स्ट्रांग रूम को प्रातः 7ः30 बजे पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता उनके गणना एजेन्टों की नियुक्ति का प्रारूप कार्यालय में जमा करवाकर परिचय पत्र प्राप्त कर लेंवे। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के अभ्यर्थियों को उनके एजेन्टों को मतगणना कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित परिचय पत्र के साथ मतगणना से एक घण्टे पूर्व उपस्थित होने की बात कहीं।

 

A meeting was held with the candidates regarding the counting of votes in sawai madhopur

 

मतगणना अभिकर्ताओं को आमतौर पर मतगणना प्रक्रिया के दौरान मतगणना हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना के दौरान मतगणना कक्ष के अंदर पेन, पेंसिल, सादा कागज, नोट पैड, मतदान समाप्ति के बाद मतदान अभिकर्ता से प्राप्त 17सी की डुप्लिकेट कॉपी ले जाने की अनुमति है। मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
बैठक में असरार अहमद, बुद्धिप्रकाश, धर्मेन्द्र सिंह, शहजादी बानों, रईस अहमद अंसारी, राम गोपाल गुणसारिया, राजेन्द्र सिंह नरूका सहित अन्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !