Saturday , 7 March 2026
Breaking News

मतगणना स्थल पर विजयी जुलूस, हर्ष फायरिंग, डीजे, वाहन रैली पर रहेगी पाबंदी

राज्य के पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) गौरव श्रीवास्तव ने मतगणना के दौरान एवं चुनाव के परिणाम घोषित होने के पश्चात भी कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित बनाए रखने के सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला सहित समस्त पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

 

There will be a ban on victory procession, joyous firing, DJ, vehicle rally at the counting venue in sawai madhopur rajasthan

 

 

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मतगणना स्थल पर भीड़ नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग, पुलिस बंदोबस्त, पार्किंग व्यवस्था आदि बिंदुओं पर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला से समन्वय स्थापित करते हुए उचित प्रबंध किया जाएगा।

 

 

 

मतगणना के पश्चात विजयी जुलूस, हर्ष फायरिंग, डीजे वाहन का प्रयोग, वाहन रैली आदि जैसे आयोजन पर भी पाबंदी रहेगी, क्योंकि इनसे कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के अनुसार ही इसे नियंत्रित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थक एवं राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने न हों और न ही कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करें, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !