Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने ह*त्या कारित करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

बहरावण्डा कलां थाना पुलिस ने ह*त्या कारित करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सीताराम पुत्र लड्डूलाल निवासी बालेर बी. कलां को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा तथा वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के निकट सुपरविजन में बहरावण्डा कलां थानाधिकारी सुरेशचन्द के नेतृत्व में गठित टीम ने वांछित आरोपी सीताराम पुत्र लड्डूलाल निवासी बालेर को गिरफ्तार किया है।

 

Baharwanda Kalan police station arrested the accused of murder in sawai madhopur

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 1 दिसंबर को परिवादी रतनलाल पुत्र गंगाराम निवासी सोईकलां जिला श्योपुर मध्य प्रदेश ने बहरावण्डा कलां थाने पर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि प्रार्थी के जवाई सीताराम ने प्रार्थी की पुत्री आशा के साथ मोगरी से मा*रपीट की जिससे प्रार्थी पुत्री की की मौ*त हो गई। प्राप्त रिपोर्ट पर बहरावण्डा कलां थाने पर आईपीसी में मामला दर्ज किया गया। थानाधिकारी बी. कला सुरेशचन्द द्वारा मामले की जांच की गई।

 

 

 

 

जांच के दौरान आरोपी सीताराम पुत्र लड्डूलाल निवासी बालेर के विरुद्ध आईपीसी का जुर्म प्रमाणित पाया गया। आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश हैतु बहरावण्डा कलां थाने से पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गयी। भरसक प्रयासों के बाद आरोपी को गत रविवार को बागौरा रोड हनुमान जी मन्दिर से डिटेन किया गया। इसके बाद अनुसंधान कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बहरावण्डा कलां थानाधिकारी सुरेशचन्द, महावीर कांस्टेबल, बलराम कांस्टेबल, रोहताश कांस्टेबल और अमीलाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !