Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जयपुर में घर में घुसकर करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की गोली मारकर ह*त्या

राजपूत समाज के श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की जयपुर में गोली मार कर ह*त्या कर दी है।  सुखदेव सिंह के घर पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिससे सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति में उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन डॉक्टरों मे उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग की इस घटना के बाद अब शहर भर के पुलिस अधिकारी आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। जिस जगह पर गोली मारी गई है वहां पर तलाशी  शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी कुछ देर पहले जयपुर के श्याम नगर इलाके में गोगामेडी के घर के समीप ही उन पर हमला हुआ है।

 

Karni Sena President Sukhdev Singh was shot dead after entering his house in japur

 

फायरिंग की इस घटना की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर डाली गई तो वैसे ही उनके समर्थक और समाज से जुड़े लोग अस्पताल के लिए आने लगे। लेकिन उनको अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। वहां पर भी पुलिस का बंदोबस्त किया गया है। इस घटना के बाद अब शहर में माहौल खराब नहीं हो इसके लिए भी पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया के जरिए खबर तेजी से वायरल हो रही है। गोगामेडी सबसे पहले आनंदपाल एनकाउंटर मामले के बाद चर्चा में आए थे। उस समय आनंदपाल की बॉडी को लेकर काफी दिनों तक प्रदर्शन भी हुआ था। उसके बाद गोगामेडी का नाम काफी ज्यादा चर्चित हुआ था। लेकिन अब सूचना मिल रही है कि गोगामेड़ी की उपचार के दौरान मौ*त हो गई है। इस घटना के बाद पूरे शहर में हंगामा मचा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें :- #BreakingNews #Jaipur “करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर ह*त्या”

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर ह*त्या

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !