राजकीय कृषि महाविद्यालय बहरावण्डा खुर्द एवं सवाई माधोपुर के प्रथम वर्ष के 110 छात्र-छात्राओं ने फूल उत्कृष्टता केन्द्र सवाई माधोपुर का भ्रमण किया।

इस अवसर पर केन्द्र प्रभारी उपनिदेशक उद्यान लखपतलाल मीना ने फूलों की सुरक्षित खेती व फूलों से रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में कम जमीन में अधिक आमदनी व अधिक उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाने के लिए किये जा रहे नवीन अनुसंधान को कृषकों तक पहुंचाने में कृषि एवं उद्यान विषय में अध्ययन का भविष्य उज्ज्वल है। इस दौरान कृषि अनुसंधान अधिकारी दुर्गाशंकर ने छात्र-छात्राओं ने केन्द्र पर लगे फूलों की जीवित प्रदर्शनी दिखाकर तकनीकी जानकारी दी। इस अवसर पर लाखन सैनी भी विद्यार्थियों के साथ रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया