Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विधानसभा चुनाव के दौरान नवाचार के लिए कर्मचारियों ने जताया कलेक्टर का आभार

विधानसभा आम चुनाव में मतदान दलों के लिए प्रशिक्षण से लेकर मतदान दिवस पर रवानगी के समय सामग्री वितरण, गंतव्य स्थान से लाने ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था तथा मतदान समाप्ति के बाद ईवीएम व सामग्री जमा करने से लेकर मतगणना के संबंध में किये गये नवाचारों से समय की बचत के साथ साथ कार्मिकों को भी सहूलियत रही।
जिले में इस नवाचार से अभिभूत हो कर मतदान दल व चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न प्रकोष्ठों में शामिल रहे कर्मचारियों ने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला का अभिनन्दन कर आभार जताया।

 

Employees expressed gratitude to Collector for innovation during assembly elections

 

इस दौरान कर्मचारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) को बताया कि इस बार विशेष कर पांडाल व्यवस्था, चुनाव सामग्री वितरण, चुनाव सामग्री संग्रहण, त्वरित राशि का भुगतान एवं बूथ पर पार्टी के लिए व्यवस्था सर्वश्रेष्ठ रही इसी का परिणाम रहा है कि जिले में मतदान कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्न हो सका। साथ ही चुनाव के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों के प्रति गहरी मानवीय संवेदना, उच्च कोटि बुद्धिमत्ता एवं बेहतरीन प्रशासनिक क्षमता की मिसाल पेश करना चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने वाला था। इस अवसर पर तेजसिंह जाट, ओमप्रकाश मीना, दामोदर सैनी, हरिचरण मीना, रवि कुमार बैरवा व नन्द लाल मीना सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !