Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गोगामेड़ी की हत्या करने वाले दोनों शूटर चंडीगढ़ से गिरफ्तार, नेपाल भागने वाले थे

जयपुर में बहुचर्चित करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड की जांच कर रही राजस्थान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल दोनों शूटरों सहित 3 आरोपियों को चडीगढ़ सेक्टर 22A से गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दिल्ली पुलिस ने भी सहयोग किया है। आरोपियों के नाम नितिन फौजी और रोहित राठौर हैं। गिरफ्तार हुआ तीसरा आरोपित उधम है, जो फरारी के दौरान दोनों शूटरों के साथ मौजूद मिला। गिरफ्तारी शनिवार (9 दिसंबर 2023) को हुई है। जल्द ही पुलिस इनसे पूछताछ में नए खुलासे कर सकती है। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मास्टरमाइंड वीरेंद्र चारण दुबई में है। 1 लाख के इनामी गैंगस्टर चारण ने ही राजू ठेहट की हत्या की भी साजिश रची थी। चारण ने कोलकाता से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। वह नेपाल के रास्ते दुबई फरार हो गया था। 8 महीने से पुलिस के पास उसे लेकर कोई इनपुट नहीं है। इधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने गोगामेड़ी के हत्यारों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को चंडीगढ़ सेक्टर 22A से गिरफ्तार कर लिया। चारण ने ही गोगामेड़ी की हत्या के लिए शूटर्स तक हथियार पहुंचाए थे। उसने शूटर्स को विदेश भेजने और बड़ा गैंगस्टर बनाने का झांसा देकर ठेहट-गोगामेड़ी की हत्या कराई।

 

Both shooters who murdered Gogamedi arrested from Chandigarh

 

शूटर को विदेश भेजने और बड़ी जिम्मेदारी का दिया लालच

वीरेंद्र चारण नए-नए युवाओं को अपनी टीम में रखता है। जेल में चोरी और अन्य छोटे-छोटे मुकदमों में जो भी युवा जाते हैं, उन्हें लालच देकर ऐशो आराम की जिंदगी का ख्वाब दिखाता है। विदेश भेजने और क्राइम वर्ल्ड में बड़ी जिम्मेदारी देने का लालच देकर चारण ने चूरू, सीकर, बीकानेर के साथ कई जिलों में अपना नेटवर्क बना लिया है। राजू ठेहट हत्याकांड में पुलिस ने जब शूटर मनीष उर्फ बच्चियां को पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि उसे पकड़ जाने पर जेल में सारी सुविधाएं देने का वादा किया था। उसने बताया कि वीरेंद्र चारण ने रोहित गोदारा से सिग्नल ऐप से बात कराई थी। उसने बोला था कि पूरा राजस्थान तेरा होगा। तुझे जल्दी ही बाहर (विदेश) निकाल दूंगा। फिर तुम्हें ही राजस्थान संभालना होगा। अपना नेटवर्क बनाओ और काम करो।

 

दोनों शूटर चंडीगढ़ से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को राजस्थान पुलिस के साथ ज्वॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली। चंडीगढ़ सेक्टर 22A में छुपे गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटरों रोहित राठौड़ और नितिन फौजी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इससे पहले शनिवार को जयपुर पुलिस ने शूटर्स की मदद करने वाले रामवीर को गिरफ्तार किया था। ये शूटर नितिन फौजी का दोस्त है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !