Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा से 31 हजार 493 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

गंगापुर सिटी: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, गंगापुर सिटी के तत्वाधान में गत शनिवार को इस साल की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति से प्रकरणों के निस्तारण के लिए तालुका गंगापुर सिटी में कुल 2 बैंचों का गठन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, गंगापुर सिटी अनिता चौधरी ने बताया कि लोक अदालत विवादों को निपटाने का वैकल्पिक साधन है, जहां विवादों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाता है। यह कम समय में विवादों को निपटाने के लिए एक आसान और अनौपचारिक प्रक्रिया है।

 

31 thousand 493 cases resolved through resignation in National Lok Adalat Gangapur City

 

राष्ट्रीय लोक अदालत सभी दीवानी मामलों, वैवाहिक विवाद, भूमि विवाद, बंटवारे या संपति विवाद श्रम विवाद आदि गैर आपराधिक मामलों का निपटारा करती है तथा राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व प्रकरणों को भी शामिल किया गया है। तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी अनिता चैधरी ने बताया कि तालुका में राष्ट्रीय लोक अदालत में 31493 से अधिक प्रकरणों का निस्तारण कर एक करोड़ पिच्चायसी लाख पिच्यानवे हजार छ: सौ तैरह रूपये के अवार्ड पारित किये गए। लोक अदालत में न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय गंगापुर सिटी नेहा वर्मा, उपजिला कलेक्टर गंगापुर सिटी राधेश्याम मीना, सदस्य पैनल अधिवक्ता संतोष कुमार व समस्त बैंक, बिजली विभाग, टेलिफोन विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !