Sunday , 7 June 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रत्येक पंचायत स्तर पर लगेंगे सेचुरेशन कैम्प

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के समस्त पात्र कृषकों को योजना का लाभ दिए जाने के लिए 15 जनवरी, 2024 तक प्रत्येक पंचायत स्तर पर सेचुरेशन कैम्प लगाए जाएंगे। नोडल अधिकारी (पीएम-किसान) ने बताया कि सेचुरेशन कैम्पों में ऐसे आवेदित कृषक जिनके भूमि विवरण सत्यापित ना हो व ई-केवाईसी पूर्ण ना हो, उन कृषकों के भूमि विवरण सत्यापन कर पोर्टल पर अपलोड करवाएं जाएंगे तथा सीएससी व पीएम-किसान मोबाइल एप के माध्यम से ई-केवाईसी करवाई जाएगी।

 

Under Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana, saturation camps will be organized at every Panchayat level

 

उन्होंने बताया कि जिन कृषकों का बैंक खाता आधार से डीबीटी के लिए एनेबल नहीं है, वे कृषक संबंधित बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से बैंक खाते को आधार से लिंक एवं डीबीटी के लिए एनेबल करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कृषकों जो सत्यापन के दौरान मृत, अपात्र पाए गए हैं, उन कृषकों को पोर्टल पर निश्चित रूप से मृत, अपात्र अंकित किया जाएगा। पटवारी ग्राम स्तर पर ऐसे किसानों को चिन्हित करेंगे, जो योजना के तहत पात्रता रखते हैं परन्तु उनके द्वारा अभी तक आवेदन नहीं करवाया गया हैं, ऐसे कृषकों का सीएससी के माध्यम से आवेदन करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम स्तर पर 23 दिसम्बर, 2023 को किसान दिवस एवं 25 दिसम्बर, 2023 को सुशासन दिवस के अवसर पर स्पेशल ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !