Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम निर्धारित

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की विधानसभा निर्वाचक नामावली के अर्हता 1 जनवरी, 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केन्द्रों के सुव्यवस्थिकरण एवं पुनर्गठन की कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों तथा पुनरीक्षण अवधि के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत 20 दिसम्बर, 2023 से 5 जनवरी, 2024 तक मतदान केन्द्रों का सुव्यवस्थिकरण एवं पुर्नगठन, मतदाता सूची में मतदाताओं की इमेज (फोटो) की क्वालिटी में सुधार, मतदाता सूची एवं मतदाता फोटो पहचानपत्रों की विसंगतियां दूर करना, भाग एवं अनुभाग की सीमाओं की पुर्नरचना एवं मतदान केन्द्रों हेतु अनुमोदन प्राप्त करना, कन्ट्रोल टेबिल को अपडेट करना एवं पूरक एवं एकीकृत मतदाता सूची तैयार करने सम्बन्धी पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

 

Schedule set for special summary review in sawai madhopur

 

6 जनवरी, 2024 को एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। 6 जनवरी, 2024 से 22 जनवरी, 2024 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने सम्बन्धी दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 20 जनवरी, 2024 शनिवार को नगरीय क्षेत्रों में वार्ड सभा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामसभा का आयोजन कर सम्बन्धित भाग की मतदाता सूची का पठन बूथ लेबल अधिकारी द्वारा किया जाएगा। 21 जनवरी, 2024 रविवार को विशेष अभियान की तिथि के अन्तर्गत बूथ लेबल अधिकारी प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन सम्बन्धी दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेगें।

 

मतदाता सूची करा अन्तिम प्रकाशन दिनांक 8 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उनके दल की ओर से बूथ लेबल अभिकर्ता नियुक्त करने का आग्रह किया तथा मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन के सम्बन्ध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण को सुनिश्चित करने के प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करने का भी आग्रह किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बलवीर सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से राधेश्याम मीना तथा कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से रामगोपाल गुणसारिया उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !