Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सैनिक सुरक्षा जवान एवं सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर अधिकारी भर्ती कैंप 18 से 22 दिसम्बर तक

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल प्लेसमेंट के संयुक्त तत्वाधान में सवाई माधोपुर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सैनिक सुरक्षा जवान एवं सैनिक सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर पांच दिवसीय भर्ती चयन परीक्षा का आयोजन 18 दिसम्बर से 22 दिसम्बर, 2023 तक प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक किया जाएगा।

 

वरिष्ठ भर्ती अधिकारी बृजमोहन कर्णावत (बेसरा) ने बताया कि ग्रामिण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्योरिटी स्किल काउंसियल ऑफ इंडिया द्वारा 18 दिसंबर, 2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार, 19 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलारना डूंगर, 20 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली, 21 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा एवं 22 दिसंबर, 2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर बहत्तर सीडी में प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक भर्ती केम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सैनिक सुरक्षा जवान के लिए दसवीं पास आयु 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेमी एवं सुपरवाईजर के लिए 12वीं पास आयु 21 से 37 वर्ष लंबाई 170 सेमी होने के साथ ही शरीरिक फिजिकल फीट होना आवश्यक है।

 

Military Security Personnel and Military Security Supervisor Officer Recruitment Camp from 18th to 22nd December

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी उक्त तिथियों में अपनी 10वीं एवं 12वीं की अंक तालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा।

 

सुरक्षा जवान को 14 हजार रूपए से 18 हजार रूपए मासिक वेतन एवं सुपरवाईजर को 16 हजार रूपए से 20 हजार रूपए मासिक वेतन पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एसबीआई बैंक, येस  बैंक, चित्तोड़गढ़ का किला, कुंभलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, चाँद बावड़ी आभानेरी, भानगढ़ का किला, कुतुब मीनार, गुड़गांव हीरो होंडा कंपनी में मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 8079029369 पर संपर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !