जिला मुख्यालय स्थित गांधी मार्केट कलेक्ट्री रोड़ (गौरव पथ) बजरिया में एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। न्यू नेशनल मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने लाखों के मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी मिलते ही दुकानदार भागता हुआ दुकान पहुंचा तो स्थिति देखकर दंग रह गया।

इस संबंध में मानटाउन थानाधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और माल बरामद करने की बात कही। रईस अहमद अंसारी ने बताया की न्यू नेशनल मोबाइल सेंटर पर गत 10 दिसंबर की रात्रि को अज्ञात चोर दुकान पीछे से तोड़कर माल ले गए। जिसकी रिपोर्ट मानटाउन थाने में दर्ज करा दी गई है। पूर्व में भी इस मार्केट में अनेकों बार चोरी हो हुई है। उन्होंने पुलिस से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने और दुकान मालिक को उसका माल दिलाने में सहयोग करने की अपील की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया