Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

भजन लाल शर्मा बने राजस्थान के मुख्यमंत्री, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने उपमुख्यमंत्री

भजन लाल शर्मा ने आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजन लाल शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। वहीं उप-मुख्यमंत्री के रूप में पहले दीया कुमारी और इसके बाद डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शपथ ली।

Bhajan Lal Sharma became the Chief Minister of Rajasthan, Diya Kumari and Premchand Bairwa became the Deputy Chief Ministers

राजस्थान की राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बीजेपी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।

आज ही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का जन्मदिन भी है। यह संयोग है कि वे अपने जन्मदिन पर अपने राज्य के मुख्यमंत्री बने है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भजन लाल शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी है।

गत मंगलवार को बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों का एलान किया गया था।

इससे पहले, तीन दिसंबर को राज्य विधानसभा के आए नतीज़ों में बीजेपी ने 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शपथ लेने से पहले भजन लाल शर्मा जयपुर के एक मंदिर जाकर अपने आराध्य देव को नमन किया। उसके बाद उन्होंने अपने घर पर माता और पिता के पैर धोकर उनके आशीर्वाद लिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

ACB trap VDO Jhalawar Rajni Meena Red Color Thar 16 April 26

जलवा हो तो रजनी मीणा जैसा! लाल कलर की थार से आती थी रि*श्वत लेने

झालावाड़: झालावाड़ (Jhalawar) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए …

Tragic bus accident in Kota 16 April 26

कोटा में दर्दनाक हादसा, बस पलटी, सड़क पर गिरे यात्रियों को ट्रॉले ने कु*चला, 3 की मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन यात्रियों की …

Now bikes will extinguish fires in the small streets of Kota.

जहां नहीं पहुंचती दमकल, वहां अब दौड़ेगी बाइक, कोटा में फायर बाइक एंट्री

कोटा: कोटा शहर में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम अब नई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !