Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पीएम विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को मिलेगा आर्थिक संबल

पीएम विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को उनके पारंपिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में समग्र सहायता प्रदान की जाती है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुग्रीव मीना ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना 17 सितम्बर को प्रारम्भ की गई नई योजना है।

 

इस योजना का उद्देश्य कारीगरों एवं शिल्पकारों को विश्वकर्मा के रूप में मान्यता देना तथा उन्हें योजना के तहत सभी लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र बनाना है। उनके कौशल को निखारने के लिए कौशल उन्नयन प्रदान कर उनके लिए प्रासंगिक एवं उपयुक्त प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध करवाना है। इसके साथ ही कारीगरों एवं शिल्पकारों की क्षमता, उत्पादनकर्ता एवं उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बेहतर तथा आधुनिक उपकरणों के लिए सहायता प्रदान करना है।

 

 

PM Vishwakarma Yojana will provide financial support to traditional artisans and craftsmen

 

 

इच्छुक लाभार्थियों को मॉर्गेज मुक्त ऋण आसान पहुंच प्रदान कर ब्याज छूट प्रदान कर ऋण की लागत कम करना है। उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा के डिजिटल सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन प्रदान कर विकास के नये अवसरों तक पहुंचने में मदद करने के लिए ब्रांड प्रचार एवं बाजार लिंकेज के लिए मंच प्रदान करना है।

 

योजना के लाभ:- प्रमाण पत्र एवं आईडी कार्ड के माध्यम से विश्वकर्मा के रूप में पहचान, कौशल सत्यापन के बाद बुनियादी प्रशिक्षण साथ ही इच्छुक उम्मीदवार 15 दिन के उन्नत प्रशिक्षण के लिए भी नामांकन कर सकते हैं। टूलकिट प्रोत्साहन के लिए 15 हजार रूपए का अनुदान, मॉर्गेज मुक्त उद्यम विकास ऋण 1 लाख रूपए 18 महीने के पुर्नभुगतान के लिए पहली किश्त एवं 2 लाख रूपए, 30 महीने के पुर्नभुगतान के लिए के लिए दूसरी किश्त। क्रेडिटकार्ड गारंटी शुल्क भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

 

 

डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन। विपणन सहायता राष्ट्रीय विपणन समिति गुणवत्ता प्रमाणन, ब्रांडिग एवं प्रचार जैसी सेवाएं प्रदान करेगी। ई-कॉमर्स लिंकेज, व्यापार मेले विज्ञापन, प्रचार एवं अन्य विपणन गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सवाई माधोपुर में सम्पर्क किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !