Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस ने बदले चेहरे, जीतू पटवारी होंगे एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव 2023 में हार के बाद कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने चेहरे बदल दिए हैं। मध्यप्रदेश की कमान कमलनाथ की जगह अब जीतू पटवारी को सौंपी है। जीतू पटवारी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। बता दें विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कमलनाथ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।इसके बाद कांग्रेस ने राऊ के पूर्व विधायक 50 वर्षीय पटवारी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

After defeat in Madhya Pradesh and Chhattisgarh, Congress changed faces, Jitu Patwari will be the President of MP Congress.

वहीं कांग्रेस ने आदिवासी नेता उमेश सिंघार को मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है। वहीं हेमंत कटारे को उप नेता बनाया गया है। कमलनाथ उस दिन कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं आए थे, जिस दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक लाइन का प्रस्ताव पेश कर जीतू पटवारी को राज्य का कांग्रेस अध्यक्ष बनाया।

Charan Das Mahant

इसी प्रकार कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भी अपने नेता बदल दिए हैं। यहां पार्टी ने 69 वर्षीय चरण दास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं लोकसभा सांसद दीपक बैज को राज्य का कांग्रेस अध्यक्ष बनाए रखा गया है। महंत राज्य के उन 5 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में शामिल हैं, जो इस चुनाव में अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। कांग्रेस की दूसरी पीढ़ी के नेता महंत विधानसभा अध्यक्ष थे। पक्ष और विपक्ष दोनों उनसे संतुष्ट रहे हैं। बीजेपी ने भी स्पीकर के तौर पर उनके निष्पक्ष रुख का समर्थन किया है। महंत के पास पीएचडी की डिग्री हैं और वो सामाजिक कार्यकर्ता हैं। (सौर्स-बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !