Thursday , 23 July 2026
Breaking News

सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक करवाना होगा अनिवार्य वार्षिक भौतिक सत्यापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत जिलें में 162129 पेंशनर्स है, जिसमें से मात्र 86101 पेंशनर्स (53.11 प्रतिशत) ने अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया है तथा 76 हजार 28 पेंशनर्स (46.89 प्रतिशत) का भौतिक सत्यापन बाकी है। इस हेतु समय-समय पर विभाग द्वारा पेंशनर्स से अपील की गयी है। भौतिक सत्यापन से वंचित पेंशनर्स 31 दिसंबर 2023 से पूर्व अपना भौतिक सत्यापन करवा सकता है।

 

Social security pensioners will have to undergo mandatory annual physical verification by 31st December

 

वार्षिक सत्यापन के लिए पेंशनर को निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध हैं:- पेंशन धारक अपने वार्षिक भौतिक का सत्यापन ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अंगुली की छाप (Finger Print Impression & Biometrics) से करवा सकते है। इसके लिए लाभार्थी को ई-मित्र कियोस्क, राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर निर्धारित शुल्क 50 रुपये एवं ई-मित्र प्लस पर 10 रुपये का भुगतान करना होगा। पेंशन धारक का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में पेंशनर को संबंधित पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी-उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी-उपखण्ड अधिकारी) पेंशन पोर्टल ssp.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर संबंधित पेंशन का पीपीओ नम्बर दर्ज कर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन कर सकता है।

 

किसी भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एन्ड्राइड मोबाइल एप्प (Rajasthan Social Pension $ Aadhar FaceRD) (https://play.google.com/store/apps/details?id=com.rajsspmob.rajsspmob) and https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.uidai.facerd
डाउनलोड कर घर बैठे फेस रिकाग्निशन बॉयोमैट्रिक तकनीक जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर हाथों-हाथ आईडेंटिटी वेरीफिकेशन नि: शुल्क किया जाता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उप निदेशक मीना आर्या ने बताया कि 31 दिसम्बर 2023 तक किसी पेंशनर्स द्वारा अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं कराये जाने की स्थिती में माह दिसम्बर 2023 से स्वतः ही उनकी पेंशन बन्द कर दी जाएगी। अतः सभी पेंशनर्स अतिशीघ्र अपना अनिवार्य भौतिक सत्यापन करवाया जाना सुनिश्चित करें जिससे पेंशन मिलने में किसी प्रकार के व्यवधान का सामना नहीं करना पड़े।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !