Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्यालय के भौतिक विकास के लिए मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना में 51 हजार का दिया चैक

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनेगा ब्लॉक गंगापुर सिटी विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका सुनीता मीना ने विद्यालय के भौतिक विकास के लिए 51 हजार रूपए की राशि जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला द्वारा संचालित नवाचार भविष्य की उड़ान से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना अंतर्गत जमा की। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया कि राशि का चैक विद्यालय के प्रधानाचार्य बने सिंह मीणा ने विद्यालय स्टाफ के साथ अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में गुरूवार को जिला कलेक्टर को सुपुर्द किया।

 

A check of Rs 51 thousand given under the Chief Minister's Public Participation Scheme for the physical development of the school

 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना अंतर्गत जमा 51 हजार रूपए की राशि से राज्य सरकार से प्राप्त 60 प्रतिशत अंशदान सहित प्राप्त 1 लाख 25 हजार रूपए का विद्यालय में विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था के लिए फ़र्नीचर सहित विद्यालय के भौतिक विकास में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य की उड़ान नवाचार कार्यक्रम से जिले के भामाशाह प्रेरित होकर लगातार जिले के विद्यालयों के भौतिक विकास में अपना आर्थिक योगदान दे रहें है जिससे जिले के विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की पूर्ति होने से विद्यालयों का स्वरूप निखर रहा है। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों का विद्यालयों से जुड़ाव बढ़ रहा है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से पुखराज मीना आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !