Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार 

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में अनिल पुत्र राजबहादुर निवासी हिन्दौली कलां, जिला ऐटा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व आपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है।

 

 

Chauth ka Barwada police station arrested a young man on charges of disturbing peace in sawai madhopur

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा व पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर अनिल डोरिया के सुपरविजन में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी भंवर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शांति भंग के आरोप में अनिल पुत्र राजबहादुर निवासी हिन्दौली कलां जिला ऐटा उत्तर प्रदेश हाल निवासी अंबिका कॉलोनी, जिला टोंक को पांवडेरा फाटक चौथ का बरवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार सांयकालीन गश्त के दौरान पांवडेरा फाटक पर अनिल दुकानदारों से गाली गलौच व झगड़ा करते हुए पाया गया, जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा समझाइस की गई लेकिन नहीं माना और ज्यादा उत्तेजित हो गया व मरने मारने पर ऊतारू हो गया। जिस पर शांति भंग का अंदेशा होने पर संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु अनिल को सीआरपीसी में शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी भंवर सिंह, मोहित कुमार कांस्टेबल, सुरेन्द्र कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !