Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

जल जीवन मिशन के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : जिला कलेक्टर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई समिति के सदस्यों की जल जीवन मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत जल योजनाओं एवं उनकी क्रियान्विति के संबंध में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत वर्तमान में स्वीकृत-प्रगतिरत योजनाओं की क्रियान्विति के संबंध में चर्चा कर लम्बित तकनीकी स्वीकृतियां सक्षम स्तर से जारी करवाकर समस्त निविदाओं के कार्यादेश नियमानुसार शीघ्र सुनिश्चित करवाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने शेष कार्यों की डीपीआर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने स्वीकृत योजनाओं के कार्यों में प्रगति लाकर समय पर पूरा करने तथा इनसे नल कनेक्शन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। साथ ही एफएचटीसी लक्ष्यों के शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने एवं कनिष्ठ अभियन्ता स्तर तक प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत आवंटित लक्ष्यों की ब्लॉक वाईज प्रगति की समीक्षा करते हुए खण्डार तथा चौथ का बरवाड़ा की कमजोर स्थिति नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारयिों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यो में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Negligence in the work of Jal Jeevan Mission will not be tolerated-District Collector

 

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर भूमि आवंटन, रोड कटिंग और उनकी मरम्मत, विद्युत कनेक्शन इत्यादि कार्यो को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता धर्मवीर सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 365 योजनाओं में से 363 योजनाओं के कार्यादेश जारी किए जा चुके है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 48058 का लक्ष्य आवंटित है जिसके विरूद्ध 17 हजार 822 (37.08 प्रतिशत) जल संबंध जारी किए जा चुके है।

 

उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिले में 57 ग्रामों में शत-प्रतिशत एफएचटीसी जारी की जा चुकी है। जिनमें से 36 ग्राम राज्य स्तर पर रिपोर्टेड श्रेणी में ऑनलाइन दर्शित है तथा 19 ग्राम के हर घर जल प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, सहायक कलेक्टर एवं नगर परिषद आयुक्त यशार्थ शेखर, एसडीएम सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता हरज्ञान मीना सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !