अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चौथ का बरवाड़ा द्वारा एक दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर में किया गया। स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया गया। अभ्यास वर्ग चार सत्रों में संपन्न हुआ। जिसमें सभी सत्रों के माध्यम से नए सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को विस्तार से संगठन की कार्य पद्धति और विचारधारा के बारे में बताया गया। अभ्यास वर्ग में सवाई माधोपुर विभाग संयोजक सीताराम गुर्जर का प्रवास रहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना से छात्र हित व राष्ट्र हित के कार्य कर रही है।

नगर अभ्यास वर्ग में राधा रमण सीठा को नगर अध्यक्ष, सोनू गुर्जर को नगर मंत्री, चेल्सी वर्मा एवं दारा सिंह को नगर सह मंत्री, स्टूडेंट फॉर सेवा संयोजक देशराज सैन, स्टूडेंट फॉर सेवा सहसंयोजक अक्षयकुमार स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट संयोजक विकास खटाणा महाविद्यालय संयोजक रोहित शर्मा, विद्यालय संयोजक मनकेश मीणा एवं विद्यालय सह संयोजक महेश शर्मा को बनाया गया। इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य अनेन्द्र सिंह आमेरा, राजकीय संस्कृत महविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष विकास धाबाई सहित अन्य मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया