Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

स्वयंसेवकों को दी सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में एनएसएस की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठें दिन की शुरुआत गोद ली गई बस्तियों में स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करके हुई। इसके उपरांत बौद्धिक सत्र में हेड कांस्टेबल कुशल साहू, कांस्टेबल मनोज एवं अशोक के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी ली।

 

जिसमें दुपहिया वाहनों पर हेलमेट लाकर चलने व चैपहिया वाहनों पर सीट बेल्ट लगाकर एवं कभी भी नशे में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, स्पीड लिमिट में वाहन चलाने, लेन में गाड़ी चलाने, खतरनाक तरीके से ओवरटेक न करने तथा यातायात साइन बोर्ड के अनुसार वाहन चलाने के संबंध में समझाइश कर यातायात नियमों के बारे में स्वयंसेवकों को जागरूक किया गया।

 

Information given to volunteers about road safety and traffic rules in pg college sawai madhopur

 

साथ ही सभी से अपील की गई कि अपने-अपने घर, परिवार, रिश्तेदारों को यातायात नियमों तथा हेलमेट व सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में जागरूक करें ताकि सड़क दुर्घटना से होने वाली जनहानि तथा उजड़ते हुए परिवारों को बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों को साइबर क्राइम से होने वाले अपराधों की जानकारी देते हुए कहां की हमारी जागरूकता की कमी से साइबर ठगी होती है हमें हमेशा जागरूक व सचेत रहना चाहिए।

 

अंत में कार्यक्रम अधिकारी मनमोहन शर्मा एवं परीक्षित हाडा ने यातायात अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रियंका सैनी एवं मनीषा शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों को माय भारत पर रजिस्ट्रेशन करवाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !