श्रीक्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक और जैसलमेर के पूर्व सांसद तनसिंह के जन्म शताब्दी पर बैरीसियाल से जन जागरण के लिए प्रारंभ हुई संदेश यात्रा का सवाई माधोपुर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का शुक्रवार को फतेह फार्म हाउस, रणथम्भौर रोड़ पर सवाई माधोपुर संयोजक सुश्री पद्मिनी राठौर एडवोकेट की अगुवाई में डॉक्टर गोवर्धन सिंह राठौर, दीपेंद्र सिंह शेखावत, दिलीप सिंह शेखावत, अमर सिंह भाटी, दिलीप सिंह एडवोकेट, चंद्र सिंह शेखावत एडवोकेट, नरपत सिंह, उपेंद्र सिंह, दिलराज सिंह, गजेंद्र सिंह, मूल सिंह, विजेंद्र सिंह, गिरधर सिंह, गुड्डू बना एवं दीपू बना पाली आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रथ यात्रा के साथ आए महेंद्र सिंह तरातरा ने यात्रा निकालने के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक जननेता तन सिंह के बताएं मार्ग पर चलकर उनके लक्ष्य की सार्थकता को सिद्ध करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों और क्षत्रिय युवक संघ के कार्यकर्ताओं को अगले माह 28 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचकर तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया