श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक और जैसलमेर के पूर्व सांसद तन सिंह के जन्म शताब्दी पर बैरसियाला से जन जागरण के लिए प्रारंभ हुई।
संदेश यात्रा का सवाई माधोपुर में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का गत शुक्रवार को रणथम्भौर रोड़, सवाई माधोपुर संयोजक पदमिनी राठौड़ (एडवोकेट) की अगुवाई में डॉ. गोर्वधन सिंह राठौड़, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, दिलीप सिंह शेखावत, अमर सिंह भाटी, दिलीप सिंह एडवोकेट, चन्द्र सिंह शेखावत एडवोकेट, नरपत सिंह, उपेन्द्र सिंह, दिलराज सिंह, गजेन्द्र सिंह, मूल सिंह, विजेन्द्र सिंह, गिरधर सिंह, गुडडू बन्ना एवं दीपू बन्ना पाली आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रथ यात्रा के साथ आए महेंद्र सिंह तरातरा ने यात्रा निकालने के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक जननेता तन सिंह के बताए मार्ग पर चलकर उनके लक्ष्य की सार्थकता को सिद्व करने का आहवान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों और क्षत्रिय युवक संघ के कार्यकर्ताओं को अगले माह 28 जनवरी को नई दिल्ली पहुंच कर तन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया