Saturday , 7 March 2026
Breaking News

15 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं, जल्द जारी होगा टाइम टेबल

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित होगी। बताया जा रहा है की लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच में आयोजित होगी। गौरतलब है कि पूर्व में बोर्ड परीक्षाएं मार्च माह में शुरू हुआ करती थीं। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत फरवरी माह में ही कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी और चुनाव प्रचार का शोर-शराबा बढ़ जाने के कारण बोर्ड ने चुनाव से पूर्व बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराने का फैसला लिया हैं।

 

Board exams will start from 15th February, time table will be released soon

 

हालांकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से अभी विषय वाइज परीक्षा टाइम टेबल जारी नहीं किया है। जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा की परीक्षा प्रथम पारी में सुबह 10 से 12:15 बजे तक, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दूसरी पारी में दोपहर 12:45 से शाम 4 बजे तक करवाई जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है। जल्द ही प्रैक्टिकली को लेकर भी बोर्ड दिशा निर्देश जारी करेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !