Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में ग्रामीणों को मिल रही भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत सोमवार को पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत भारजा नदी एवं भाड़ौती, खण्डार की रोड़ावद एवं कोसरा, बौंली की गोतोड़ एवं दतूली में प्रचार-प्रसार वैन एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत प्रचार वैनों के ग्राम पंचायतों में पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा यात्रा का स्वागत किया।

 

 

शिविर में किसानों को जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित उन्नत खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान शिविरों में ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी दिलाई जा रही है। पंचायत समिति बौंली की ग्राम पंचायत गोतोड़ में आयोजित शिविर में सरपंच एवं ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी द्वारा स्वच्छ बालक स्वस्थ बालक कार्यक्रम के तहत बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कृषि विभाग द्वारा पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत भारजा नदी़ में आयोजित शिविर में पास ही के खेत में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया के छिड़काव किया गया।

 

Villagers are getting information about various schemes of Government of India in Vikas Bharat Sankalp Yatra camps

 

शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ आमजन को योजनाओं से जुड़े लाभों की जानकारी से अवगत कराते हुए मौके पर ही विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण का कार्य किया गया। शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था करते हुए आमजन की टीबी स्क्रीनिंग, एनिमिया उन्मूलन, कैंसर, बीपी, शूगर आदि की जांच भी की जा रही है। शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं समस्त संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

कल यहां लेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि 2 जनवरी, 2024 को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की गाम पंचायत जीनापुर में दोपहर पूर्व एवं गम्भीरा में दोपहर बाद, खण्डार की कुरेड़ी में दोपहर पूर्व एवं बालेर में दोपहर बाद, चौथ का बरवाड़ा की पांचोलास में दोपहर पूर्व, बौंली की कुशलपुरा में दोपहर पूर्व एवं झनून में दोपहर बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !