Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

डाॅ. किरोड़ी लाल मीना ने की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात

आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध

कैबिनेट मंत्री डाॅ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर उनसे आरएएस मुख्य परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया। डाॅ. मीणा ने बताया कि इस संबंध में अभ्यर्थियों ने मुझे ज्ञापन दिया था। जिसमें अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है। इसलिए वे तैयारी के लिए और समय देने की मांग कर रहे हैं, जो तर्कसंगत है। अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए कम से कम तीन महीने का और समय मिलना चाहिए।

 

इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होगा। इसके साथ ही डाॅ. मीणा ने मुख्यमंत्री से इआरसीपी को जल्द धरातल पर उतारने की भी मांग की ताकि 12 जिलों के लोगों को राहत मिल सके। इस पर मुख्यमंत्री ने समाधान के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाने का आश्वासन दिया, जो केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार से वार्ता कर इआरसीपी की राह सुगम बनाने पर काम करेगी।

 

Dr. Kirodi Lal Meena met Chief Minister Bhajanlal Sharma

 

डाॅ. किरोड़ी के समर्थक पहुंचे गिरिराज धरण की शरण में

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थक मीणा को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने के उपलक्ष्य में नव वर्ष पर गिरिराज धरण की शरण में गोवर्धन पहुंचे। त्रिनेण गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष राजेश गोयल चक्की वालों ने बताया कि डाॅ. किरोड़ी के समर्थकों की ओर से गोवर्धन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

 

छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित लोकमणि आश्रम में सुबह से आपके सहयोग से आपके लिए त्रिनेत्र गणेश सेवा समिति की ओर से भण्डारे का आयोजन हुआ। भण्डारे में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी समर्थकों के साथ गिरिराज धरण को हाजरी लगाई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !