3 जनवरी को यहां लगेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने बताया कि 3 जनवरी, 2024 को पंचायत समिति मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत जोलन्दा में दोपहर पूर्व एवं चांदनोली में दोपहर बाद, खण्डार की बिचपुरी गुजरान में दोपहर पूर्व एवं क्यारदा कलां में दोपहर बाद, चौथ का बरवाड़ा की भगवतगढ़ में दोपहर पूर्व एवं भेड़ोला में दोपहर बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत श्यामपुरा को श्मशान के लिए भूमि आरक्षित:-
सवाई माधोपुर जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने ग्राम श्यामपुरा की 0.50 हैक्टेयर भूमि राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 92 के अन्तर्गत ग्राम पंचायत श्यामपुरा को नाथ समाज के लिए शर्तो एवं निबन्धनों पर आरक्षित की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया